Psa 113

? AI
1
यहोवा की प्रशंसा करो! हे यहोवा के सेवकों यहोवा की स्तुति करो, उसका गुणगान करो! यहोवा के नाम की प्रशंसा करो!
2
यहोवा का नाम आज और सदा सदा के लिये और अधिक धन्य हो। यह मेरी कामना है।
3
मेरी यह कामना है, यहोवा के नाम का गुण पूरब से जहाँ सूरज उगता है, पश्चिम तक उस स्थान में जहाँ सूरज डूबता है गाया जाये।
4
यहोवा सभी राष्ट्रों से महान है। उसकी महिमा आकाशों तक उठती है।
5
हमारे परमेश्वर के समान कोई भी व्यक्ति नहीं है। परमेश्वर ऊँचे अम्बर में विराजता है।
6
ताकि परमेश्वर अम्बर और नीचे धरती को देख पाये।
7
परमेश्वर दीनों को धूल से उठाता है। परमेश्वर भिखारियों को कूड़े के घूरे से उठाता है।
8
परमेश्वर उन्हें महत्त्वपूर्ण बनाता है। परमेश्वर उन लोगों को महत्त्वपूर्ण मुखिया बनाता है।
9
चाहै कोई निपूती बाँझ स्त्री हो, परमेश्वर उसे बच्चे दे देगा और उसको प्रसन्न करेगा। यहोवा का गुणगान करो!
Global Bible Tools - Collaborative Bible translation platform