Psa 114

? AI
1
इस्राएल ने मिस्र छोड़ा। याकूब (इस्राएल) ने उस अनजान देश को छोड़ा।
2
उस समय यहूदा परमेश्वर का विशेष व्यक्ति बना, इस्राएल उसका राज्य बन गया।
3
इसे लाल सागर देखा, वह भाग खड़ा हुआ। यरदन नदी उलट कर बह चली।
4
पर्वत मेढ़े के समान नाच उठे! पहाड़ियाँ मेमनों जैसी नाची।
5
हे लाल सागर, तू क्यों भाग उठा हे यरदन नदी, तू क्यों उलटी बही
6
पर्वतों, क्यों तुम मेढ़े के जैसे नाचे और पहाड़ियों, तुम क्यों मेमनों जैसी नाची
7
यकूब के परमेश्वर, स्वामी यहोवा के सामने धरती काँप उठी।
8
परमेश्वर ने ही चट्टानों को चीर के जल को बाहर बहाया। परमेश्वर ने पक्की चट्टान से जल का झरना बहाया था।
Global Bible Tools - Collaborative Bible translation platform